कंगन में ओएसडी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करते मुख्यमंत्री उमर। संवाद
एकजुटता और संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उपमुख्यमंत्री के साथ मंगलवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन का दौरा किया और मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) रियाज़ अहमद वानी की मां मंज़ूरा बेगम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने इस क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक संतप्त परिवार को उनके आवास पर सांत्वना देते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। उपमुख्यमंत्री ने भी शोक संतप्त वानी परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत मंज़ूरा बेगम को क्षेत्र की एक सम्मानित और प्रतिष्ठित हस्ती बताया।