कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक ने संभाग में चल रहे सभी स्कूलों और निजी कोचिंग सेंटरों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया है। निदेशक ने अधिकारिक आदेश जारी कर कोचिंग सेंटर को अपनी गतिविधियां बंद रखने को कहा है।
प्रदेश सरकार ने पहले ही 12वीं तक के स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां 18 अप्रैल तक बंद कर दी थीं, लेकिन निजी कोचिंग सेंटर चल रहे थे। निदेशक ने आदेश जार कर स्कूलों और कोचिंग सेंटर को 30 अप्रैल तक बंद रखने को कहा है।
हालांकि, ऑनलाइन मोड पर बच्चों को पढ़ा सकेंगे। सभी जिलों में मुख्य शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे, तय अवधि तक किसी की कोचिंग सेंटर और स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां न हों। इसको लेकर उन्हें प्रतिदिन निदेशालय को रिपोर्ट भेजनी होगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।