पीएम के विशेष पैकेज के तहत नियुक्त 56 शिक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। वहीं, स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर ने 22 शैक्षणिक व गैर- शैक्षणिक कर्मचारियों का तबादला किया है
श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर में पीएम के विशेष पैकेज के तहत नियुक्त 56 शिक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीनगर ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। वहीं, कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों पीएम पैकेज के तहत शिक्षा विभाग में तैनात कर्मचारियों का तबादला कर उन्हें जिलों में नगरपलिका क्षेत्र में नियुक्ति किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर ने 22 शैक्षणिक व गैर- शैक्षणिक कर्मचारियों का तबादला किया है, जो दूरदराज क्षेत्रों में तैनात थे और अब उन्हें नागरपालिका क्षेत्र में तैनात किया है।
विज्ञापन
पीएम पैकेज के तहत घाटी में तैनात शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय श्रीनगर ने कर्मचारियों तबादले को लेकर आदेश भी जारी किया। इसमें शिक्षकों के तबादले पर मंडलायुक्त कश्मीर के आदेश का हवाला दिया है और संबंधित मुख्य शिक्षा अधिकारी इस आदेश पर जरूरी कार्य करने को कहा है। कश्मीर घाटी के बडगाम के तहसीलदार कार्यालय में आतंकियों द्वारा राहुल भट की हत्या के बाद कर्मचारी ने कार्यालय जाने से मना किया था। इसके बाद उपराज्यपाल ने कश्मीरी पंडित कर्मचारी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें दूरदराज क्षेत्रों से हटाकर नगरपालिका क्षेत्र में तैनात करने को कहा था। इसी कड़ी में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 22 कर्मचारियों के तबादले कर उन्हें नगरपालिका क्षेत्रों में तैनात किया है।