फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र छड़ी मुबारक 29 को अमरनाथ गुफा पहुंचेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर के दशनामी अखाड़े में सोमवार को छड़ी पूजन किया गया। इसमें देश भर से आए साधु संतों ने भाग लिया। इसके साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा अपने अंतिम चरणों में पहुंच गई।
विज्ञापन


बडशाह चौक इलाके में स्थित दशनामी अखाड़े के अमरेश्वर मंदिर में छड़ी मुबारक की एक विशेष प्रार्थना की गई। इस अवसर पर पवित्र छड़ी के संरक्षक महंत दीपेंदर गिरि मौजूद थे। पूजा अर्चना सूर्योदय के साथ शुरू हुई।

दशनामी अखाड़े के महंत दीपेंदर गिरि और देश के अलग अलग राज्यों से आए महंतों ने पवित्र छड़ी मुबारक को ध्वजों से सजा कर पूजा की विधिवत शुरुआत की। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर में छड़ी मुबारक की स्थापना कर दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छड़ी पूजन मंदिर में 19 अगस्त को नाग पंचमी के दिन होगा

महंत ने बताया कि पारंपरिक छड़ी पूजन मंदिर में 19 अगस्त को नाग पंचमी के दिन होगा, जिसके बाद पवित्र छड़ी को श्रीनगर से 45 किलोमीटर दूर अनंतनाग जिले के पारंपरिक पहलगाम मार्ग से पवित्र गुफा तक ले जाया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान छड़ी मुबारक को पहलगाम स्थित आधार शिविर के रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न मंदिरों में ले जाया जाएगा और विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।

गौरतलब है कि 29 अगस्त को पवित्र छड़ी पहलगाम, चंदनबाड़ी, शेषनाग और पंचतरणी के रास्ते रक्षाबंधन के दिन को श्रावण पूर्णिमा पर अमरनाथ गुफा पहुंचेगी, जहां पर विशेष पूजन के साथ ही इस साल की तीर्थयात्रा समाप्त हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें