फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंट डाउन शुरु, छड़ी मुबारक अमरनाथ गुफा के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बम बम भोले और 'हर-हर महादेव' के जय-जयकर के साथ छड़ी मुबारक यात्रा बुधवार सुबह श्रीनगर से अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


इस यात्रा के तहत भगवान शिव के चांदी के दंड को स्थानीय रामेश्वर मंदिर से अमरनाथ की पवित्र गुफा ले जाया जाता है। छड़ी मुबारक की रखवाली करने वाले दशनामी अखांडा के महंत दीपेन्द्र गिरि ने विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

इस यात्रा में श्रीनगर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधुजन बुधवार को यात्रा में शामिल हुए।

छड़ी मुबारक दर्शन के ल‌िए उमड़े श्रद्धालु

महंत गिरि ने छड़ी मुबारक यात्रा में रवाना होने के पूर्व कहा कि हम ईश्वर से विश्व में और खासतौर पर जम्मू-कश्मीर में शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।

उन्होंने अमरनाथ यात्रा की सफलता के लिए प्रशासन और कश्मीर के लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बिना उनकी मदद के यह कार्य संभव नहीं था।

छड़ी मुबारक की एक झलक पाने के लिए इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, जवान और स्थानीय लोग उपस्थित थे। छड़ी मुबारक 10 अगस्त को अमरनाथ की पवित्र गुफा में पहुंचेगी। इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन

10 अगस्त को समाप्त होगी अमरनाथ यात्रा

चांदी की इस छड़ी को ले जाने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। छड़ी को अति सुरक्षा वाले वाहन में ले जाया जा रहा है। इसके बुधवार शाम पहलगाम पहुंच जाने की संभावना है।

महंत दीपेन्द्र के बताया क‌ि पहलगाम में एकादशी और द्वादशी की रात को रुकने के बाद छड़ी यात्रा 7 अगस्त को चंदनवाड़ी के लिए रवाना हो जाएगी।

त्रयोदशी और चतुर्दशी के उपलक्ष्य में यह 9 अगस्त पंचतरणी में रात्रि विश्राम के बाद शेषनाग के लिए रवाना होगी और 10 अगस्त को अमरनाथ पहुंच जाएगी। इसके साथ ही पिछले 45 दिनों से जारी अमरनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें