फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए आज रवाना होगी छड़ी मुबारक

Sat, 25 Jul 2020 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
विज्ञापन
अमरनाथ गुफा
विज्ञापन

दशनामी अखाड़े के अमरेश्वर मंदिर में शनिवार को नागपंचमी के अवसर पर विधिवत पूजा पाठ के बाद छड़ी मुबारक पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो जाएगी। विभिन्न पड़ावों से होते हुए पवित्र छड़ी तीन अगस्त को बाबा बर्फानी की गुफा में पहुंचेगी। 

विज्ञापन


दश्नामी अखाड़े में स्थित अमरेश्वर मंदिर में वीरवार को पवित्र छड़ी की स्थापना विधिवत पूजा के बाद स्थापना की गई थी। इसके पहले पवित्र छड़ी मुबारक की मंगलवार को श्रीनगर शहर के डाउन टाउन में  स्थित मां शारिका भवानी मंदिर में पूजा की गई थी। त्रिपुर सुंदरी के नाम से मशहूर मां शारिका को श्रीनगर की ईष्ट देवी भी माना जाता है।

शानिवार को नागपंचमी के मौके पर पूजा के बाद पवित्र छड़ी को यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले पड़ावों पर धार्मिक अनुष्ठानों को को पूरा करते हुए तीन अगस्त को रक्षाब्धन के दिन छड़ी पवित्र गुफा में प्रवेश करेगी। पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी की आराधना के बाद छड़ी मुबारक दशनामी अखाड़ा लौट आएगी। इसी के साथ इस साल की तीर्थ यात्रा का विधान भी संपन्न माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें