संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। शह और मात के खेल में योहान गंडोत्रा ने 12 वर्ष की उम्र में सभी को प्रभावित किया है। वह छोटी उम्र में ही दिमाग से शतरंज में बड़ी चाल चल रहे हैं। स्थानीय त्रिकुटा शिक्षा निकेतन स्कूल में सातवीं कक्षा के विद्यार्थी योहान ने हाल ही में जिला युवा सेवाएं एवं खेलकूद विभाग की तरफ से विभिन्न स्कूलों की करवाई गई जोन स्तरीय प्रतियोगिता को जीता।
इसके बाद अंतर जोन जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। योहान की प्रतिभा को देखते हुए उनका चयन अब अंतर जिला डिविजन स्तर पर किया गया है। अब योहान ने डिविजन स्तर पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की तैयारी शुरू कर दी है।
नगर के वार्ड पांच राम गली निवासी योगेश गंडोत्रा और प्रीति के पुत्र योहान के शतरंज के खेल में विश्वनाथ आनंद को अपना आदर्श मानते हैं। योहान को करीब तीन वर्ष पहले शतरंज को खेलने का शौक लगा। पहले परिजनों ने इसे हल्के से लिया लेकिन बाद में उसके खेल को देखते हुए मोबाइल फोन पर शतरंज खेलना शुरू किया। थोड़ी देर बाद वह शतरंज लाए और उसे इस के खेलने का प्रशिक्षण देने लगे।
हाल ही में पिछले दिनों हुई प्रतियोगिता में योहान का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।