फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्ातरंज में छत्तीसगढ़ के धनंजय ने सबको पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एमए स्टेडियम के इंडोर कक्ष में हुई जेएंडके पुलिस फिडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप में चौदह वर्ष के छत्तीसगढ़ निवासी धनंजय ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। नौ राउंड के मुकाबलों में धनंजय ने सभी में जीत दर्ज कर सर्वाधिक नौ अंकों से बाजी मारी।
विज्ञापन


हरियाणा के अरुण राठी और साहिल टिक्कू को सात-सात अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान से संतुष्टि करनी पड़ी। इस चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न हिस्सों से 115 प्रतिभागियों ने शिरकत कर शह और मात का शानदार खेल दिखाया।

धनंजय ने शुरू से ही सभी राउंड में बढ़त कायम रखी और प्रतिद्वंद्वियों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया। इस छोटी सी उम्र में शहर और मात के इस खेल में धनंजय के शानदार प्रदर्शन से हर कोई आकर्षित हुआ। इसके अलावा हरियाणा के अरुण और साहिल ने भी अपने शानदार खेल को जारी रखा।
विज्ञापन

विज्ञापन

हरियाणा के अरुण राठी को दूसरा स्थान

इसी तरह तमिलनाडु के विगनेशवारम चौथे, मणिपुर के सिंह सोरम राहुल पांचवें, हरियाणा के विक्रम रनोलिया छठे, पंजाब के अक्षय आनंद सातवें, महाराष्ट्र के रईस अहमद आठवें, आंध्र प्रदेश के प्रेम राज नौवें और हरियाणा के संजय छाबड़ा दसवें स्थान पर रहे।

पहले दस स्थानों में मेजबान जेएंडके  के किसी भी प्रतिभागी को कोई स्थान नहीं मिला। चैंपियनशिप में अंडर 12 आयु वर्ग में दिल्ली के ऋषभ जैन, अंडर 16 में दिल्ली के ही जगदीप सिंह सूदन, वेस्ट वेटरन में अमन कुमार चौहान, सर्वश्रेष्ठ जेएंडके अंडर 10 (ए) सोहन कमोत्रा, (बी) दीवांग गुप्ता), आदि को पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ जेएंडके 15 (ए) आरुषि कोतवाल, (बी) अग्रिम शर्मा, (सी) में आर्यन, सर्वश्रेष्ठ जेएंडके खिलाड़ी (ए) मैक्सिम सिंह, (बी) रवि शर्मा, (सी) रजत भारद्वाज, सर्वश्रेष्ठ महिला में मीनाल गुप्ता, बेस्ट अनरेटिड में पुनीत चौधरी को भी पुरस्कृत करने के अलावा शंकलीप, नंदिता खजूरिया और दिव्यम गुप्ता को स्मृति चिह्न दिए गए।

प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने मुख्य अतिथि डीआईजी वीएस संबयाल, आल जेएंडके चेस एसोसिएशन के प्रधान अतुल कुमार गुप्ता, बलदेव राज, तरणवीर सिंह, डा. एएस भाटिया, रवि सिंह आदि पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें