एस चेस एकेडमी में आयोजित ओपन चेस प्रतियोगिता में युवा प्रतिभागियों के बीच शह और मात का खेल खूब चला। ब्लाइंड होम से आए तीन प्रतिभागी आकर्षण का केंद्र रहे।
उन्होंने दिखाया कि अगर जज्बा है तो कुछ भी हासिल करना मुश्किल नहीं। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कठुआ के रवि शर्मा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को आगे आने का मौका नहीं दिया। उन्होंने आखिर तक पांच में से 4.5 अंक हासिल कर पहला पुरस्कार अपना नाम किया।
प्रतियोगिता में ग्रोवर को दूसरे स्थान से संतुष्टि करनी पड़ी। इसके अलावा आरुषि कोतवाल को तीसरा, प्रणव शर्मा को चौथा, मैक्सिम सिंह को पांचवां, शैवेंद्र चिब को छठा पुरस्कार मिला।