फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिनाब का जलस्तर बढ़ा, फसल डूबी नाव बही, तट पर बांध भी खिसका

विज्ञापन
भलवाल मोलू में गेंहू के खेतों में से गुजरता चिनाब का पानी
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में बना डर, प्रशासन ने दरिया के किराने न जाने की दी हिदायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। चिनाब दरिया के डैम में डी-सिल्टिंग प्रक्रिया के तहत रविवार रात को छोड़े गए पानी का स्तर बढ़ने से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। तेज बहाव से तट पर बने बांध का हिस्सा खिसक गया है। फसल डूब गई है। एक नाव भी बह गई है। पानी बढ़ने से स्थानीय लोगों में डर पैदा हो गया है।
प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने क्षेत्र के लोगों को हिदायत दी है कि कोई भी दरिया के किनारे न जाए। बता दें की बरसात के बाद से जब से सर्दी का मौसम शुरू हुआ है चिनाब का जलस्तर काफी कम हो गया था। दोनों तरफ के लोगों की मांग पर आने-जाने के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग ने नाव भी लगा दी थी लेकिन रविवार रात बढ़े जलस्तर से किसानों की तरफ से तटवर्ती क्षेत्र में बीजी गई गेंहू की फसल पानी में डूब गई। विभाग की ओर से चलाई गई नाव भी बह गई। बताया जा रहा है कि बाढ़ नियंत्रण विभाग के कर्मचारियों ने रविवार शाम नाव को गांव इंद्री के नजदीक लगाया गया था जो बहकर गांव बकोर के पास पहुंच गई। गांव इंद्री के नजदीक बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से भूमि की कटान रोकने के लिए दरिया के तट पर बनाया गया एक बांध भी खिसक गया। बांध बनाने के लिए करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परगवाल में भी दहशत
परगवाल। चिनाब का जलस्तर बढ़ने से सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल के लोगों में भी दहशत है। हालांकि प्रशासन ने दिन में ही मुनादी कर लोगों को दरिया से दूर रहने की सलाह दे दी थी। इससे ग्रामीण रविवार को पूरी रात सतर्क रहे और फोन पर एक-दूसरे से जानकारी साझा करते रहे। गांव फत्तू दी कोटली के पास चिनाब ने एक बार फिर अपने पुराने रास्ते की ओर रुख किया और पानी परगवाल पंहुचने वाले एकमात्र मुख्य मार्ग की पुलिया से नीचे निकलते हुए वेली नाले में जा घूसा। इससे गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि सोमवार को दरिया का जलस्तर कम हो गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें