पुंछ। राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारियों ने रविवार देर शाम नगर के साथ बहने वाली बेतार नदी का दौरा किया। उन्होंने नदी में होने वाले अवैध खनन और खनन में जुटे लोगों का पता लगाने का प्रयास किया।
अधिकारियों ने अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। तहसीलदार हवेली अशफक हुसैन की अगुवाई में तीन नायब तहसीलदार और पुलिस चौकी अजोट प्रभारी पीएसआई अनिल शर्मा ने बेतार नदी का कई स्थानों पर दौरा किया। अधिकारियों ने क्षेत्र के ट्रैक्टर-ट्राली चालकों को कहा कि अवैध खनन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद