लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने पुंछ में अग्रिम चाैकियों पर घुसपैठ रोधी ग्रिड की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने सोमवार को जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा रेखा से सटे अग्रिम क्षेत्रों का दाैरान किया। उन्होंने भिंबर गली और कृष्णा घाटी में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। अग्रिम चाैकियों पर सेना की ओर से किए गए घुसपैठ रोधी ग्रिड की समीक्षा की। एलओसी सैन्य मुख्यालयों का भी दौरा कर ऑपरेशनल तैयारियां परखीं।
अपने दौरे के दौरान उत्तरी कमान प्रमुख ने सैनिकों से बातचीत की और युद्ध के मैदान में उनकी मजबूती, अदम्य साहस व कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण की सराहना की। उन्होंने सुरक्षाबलों को अपने कौशल को लगातार बेहतर बनाने और नई तकनीकों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे मजबूत और असरदार बने रहें।