फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में चार्जशीट दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने 28 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी के खिलाफ कोर्ट में पूरक आरोपपत्र (सप्लीमेंट्री चार्जशीट) दाखिल किया है। करीब नौ साल पहले एक वित्त कंपनी के जरिए लोगों से की गई इस धोखाधड़ी में छन्नी हिम्मत इलाके का रहने वाले गुरदीप सिंह आरोपी है। गुरदीप सिंह हत्या और हत्या का प्रयास के दो अलग-अलग आरोपों का भी सामना कर रहा है। करीब आठ साल तक फरार रहने के बाद पिछले महीने सिंह को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के अुनसार अप्रैल 2011 में अपनी कंपनी के जरिए आम लोगों की मेहनत की गाढ़ी कमाई हड़पने के मुख्य आरोपी के खिलाफ अदालत में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया। आरोपी ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर साजिश रची और कंपनी का पैसा हड़प लिया। कुछ जमाकर्ताओं ने अपने जमा पैसे और ब्याज के भुगतान के लिए उक्त वित्त कंपनी (शैली दत्ता फाइनेंसर्स) से संपर्क किया, तो कंपनी के निदेशकों और अन्य अधिकारियों ने भुगतान करने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में गांधी नगर पुलिस थाने में जोगिन्द्र सिंह ने एक शिकायत दर्ज करवाई थी। उसमें आरोप लगाया गया था कि वित्त कंपनी ने जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ, बारामुला और श्रीनगर के करीब 100 लोगों का जमा किया गया पैसा हड़प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें