फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः अच्छाबल आतंकी हमले में चार्जशीट दायर, शहीद हुए थे पांच जवान

Mon, 05 Feb 2018 10:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के अच्छाबल में पुलिस दल पर पिछले साल हुए आतंकी हमले के आरोप में चार के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। हमला 15 जून 2017 को हुआ था, जिसमें एसएचओ फिरोज डार सहित उसके साथ शामिल सुरक्षा बल के पांच जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच एसआईटी को सौंपी थी। पुलिस ने सेशन कोर्ट अनंतनाग में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी आतंकी बशीर लश्कर इस हमले का मास्टर माइंड था।

इस हमले में आठ लोग शामिल थे। घटना के तुरंत बाद मुजफ्फरनगर यूपी के संदीप कुमार और अनंतनाग के मोहम्मद अशरफ वानी को गिरफ्तार किया गया था। बशीर लश्कर और एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी अबू माज 1 जुलाई 2017 को बटपुरा में एक मुठभेड़ के दौरान मारे गए थे।
विज्ञापन


दयालगाम के निवासी खुर्शीद अहमद गनी, नरपारिस्तान फतेहाकदल श्रीनगर के महराजुदीन बांगरू, अरवानी बिजबिहाड़ा के साहिर अहमद मकरू और मल्नार्ड सुगन शोपियां के जीनतुल इस्लाम शाह अभी फरार हैं। पकडे़ गए आतंकी न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें