फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir weather: प्रदेश में अगले चार दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार, जम्मू में पारा 38 डिग्री के करीब

Sun, 16 Apr 2023 02:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में रविवार को दिन का पारा करीब 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई। श्रीनगर में दोपहर तक धूप खिली रही, लेकिन शाम को तेज हवाएं चलीं। हल्के बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन
जम्मू में गर्मी से बचने के लिए नदी में नहाता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में चढ़ते पारे से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 16 से 19 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें कश्मीर अधिक प्रभावित होगा। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन


प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 6 से 9 डिग्री तक ऊपर चल रहा है। रविवार को जम्मू में दिन का पारा करीब 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई। श्रीनगर में दोपहर तक धूप खिली रही, लेकिन शाम को तेज हवाएं चलीं। हल्के बादल भी छाए रहे।

यहां दिन का तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री चढ़कर 27.2, पहलगाम में सामान्य से 6.6 डिग्री चढ़कर 23.6 और गुलमर्ग में सामान्य से 8.7 डिग्री चढ़कर 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए।
विज्ञापन


दोपहर को सीधी धूप में पसीने छूट रहे थे। भीषण गर्मी का बाजार पर भी असर दिखने लगा है। लोग अब जरूरी खरीदारी के लिए शाम को ही बाहर निकलने को तवज्जो दे रहे हैं। इससे दिन के समय खरीदारों की भीड़ में कटौती आई है।

जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 5.4 डिग्री चढ़कर 37.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत में दिन का तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 25.7, बनिहाल में सामान्य से 5.4 डिग्री चढ़कर 27.5, कटड़ा में सामान्य से 4.5 डिग्री चढ़कर 33.6 और भद्रवाह में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेह में भी दिन का तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया है। आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने से पारे से राहत मिल सकती है। खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक प्रभाव दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें