फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में फिर आफत ला सकता है मौसम

Thu, 25 Aug 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बारिश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रियासत में मौसम फिर आफत ला सकता है। राज्य के कई मैदानी और पहाड़ी इलाकों पर हलकी और तेज बारिश हो रही है।
विज्ञापन


बारिश से राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। अगले 48 घंटों में जम्मू और कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

इससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 31 अगस्त तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

बारिश की वजह से भूस्खलन की संभावना बढ़ी

बारिश - फोटो : Amar Ujala
गत दिवस वैष्णो देवी और सूर्य पुत्री तवी में बारिश से चट्टानें और जलस्तर बढ़ जाने से तीन लोगों की जान चली गई। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं।

बरसात में जिला कठुआ के पहाड़ी इलाकों में संपर्क मार्ग प्रभावित रहे हैं। वीरवार को जम्मू और कश्मीर संभाग के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से पांच डिग्री कम 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां चौबीस घंटों में 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई। कटड़ा में भी पारा पांच डिग्री गिरा है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें