फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग: जम्मू जिले को पूरी तरह अनलॉक कर स्थिति बहाल करे सरकार, कारोबारियों को दें राहत

Fri, 11 Jun 2021 12:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया कि कारोबारियों की मांगों और समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू जिले को पूरी तरह से अनलॉक कर सामान्य स्थिति बहाल की जाए। यह मांग गुरुवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने मंडलायुक्त राघव लंगर से मुलाकात कर की। पदाधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमित मामलों और मृत्युदर में कर्मी आई है, जिससे व्यावसायिक गतिविधियों को फिर से गति दी जाए। कारोबारियों को अधिक राहत देने के लिए उचित उपाय किए जाएं। 

विज्ञापन


चैंबर के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि निरंतर लॉकडाउन के कारण व्यापारिक समुदाय वित्तीय संकट में है। उन्होंने बिजली बिल माफ करने के साथ कारोबारियों को राहत देने की मांग की। होटल उद्योग और ट्रांसपोर्टरों का मुद्दा भी उठाया। कहा कि होटल और रेस्तरां को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात 10 बजे तक विस्तारित समय के साथ काम करने की अनुमति दी जाए। जम्मू क्षेत्र में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नीति को फिर से तैयार करने की जरूरत है।

इसके लिए मुबारक मंडी कांप्लेक्स, तवी रिवर फ्रंट, कृत्रिम झील, सुचेतगढ़ बॉर्डर पर रिट्रीट समारोह आदि पर्यटन परियोजनाओं को पूरा किया जाए। चैंबर ने बिजली कटौती से घरों में आइसोलेट कोविड मरीजों की बिगड़ती हालत पर चिंता जताई। बड़ी संख्या में मरीज ऑक्सीजन पर हैं, जिससे उन्हें अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पानी को तरसेगा पाकिस्तान: शाहपुर कंडी परियोजना के नवंबर 2022 तक चालू होने की उम्मीद

यह भी पढ़ें- बुजुर्ग की इच्छा शक्ति: टीका लगवाने के बाद 96 साल की उम्र में दी कोरोना को मात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें