फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चैंबर के चुनाव आठ जून को, छह पदों के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई टीम के चुनाव के लिए मतदान रविवार को होना है। छह पदों के लिए 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।चुनाव शुरू होने से पहले सुबह नौ बजे चैंबर के बोर्ड की बैठक बुलाई गई है।
मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके आधा घंटे के बाद साढ़े पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। रात 10 बजे तक चुनाव परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी की मांग पर प्रशासन ने जम्मू के तहसीलदार को पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं, चैंबर के चुनाव अधिकारी ने अपनी ओर से पृथ्वीराज गुप्ता को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
चैंबर के चुनाव अधिकारी शिव प्रताप गुप्ता ने बताया कि मतदान के लिए 11 टेबल की व्यवस्था की गई है। संगठन के नाम के साथ मतदाता व्यापारी का नाम, कोड सहित आईडी को विभिन्न स्तरों पर जांच करने के बाद ही मतदान स्थल तक भेजा जाएगा। इसके बाद मतदाता को बैलेट पेपर दिया जाएगा, जिस पर वह अपना प्रत्याशी चुन सकता है।
चुनाव की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेगी। इसके पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं। जम्मू के तहसीलदार परमिंदर सिंह को मतदान कराए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतदान स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगा।


2975 मतदाता चुनेंगे अपना प्रतिनिधि
चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस बार 2975 मतदाता हैं। ये मतदाता ही चैंबर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। पिछली बार के चुनाव में 2817 मतदाता थे। इस बार 158 मतदाता बढ़े हैं।

इन एसोसिएशन और संगठन के सदस्य करेंगे मतदान
चैंबर के चुनाव राजनीतिक, सामाजिक व व्यापारिक हितों के लिए अहम हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की नजर इस चुनाव व आने वाले परिणाम पर रहेगी। सभी राजनीतिक दल कहीं न कहीं अंदरखाने से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के पक्ष में खड़े हैं। रविवार को मतदान के दिन भी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों के मौजूद रहने की संभावना है। सभी व्यापारिक एसोसिएशन व संगठनों के प्रत्येक सदस्य का वोट काफी अहम माना जा रहा है। चुनाव लड़ रहे निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता व पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता की टीम में मुकाबला है।

इन छह पदों के लिए है चुनाव : अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष।


यह हैं दोनों टीमों के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी
पहली टीम
चैंबर के निवर्तमान अध्यक्ष की टीम में अध्यक्ष पद के लिए स्वयं अरुण गुप्ता मैदान में हैं। उनकी टीम से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव गुप्ता, महासचिव पद के लिए मनीष गुप्ता, सचिव पद के लिए राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश गुप्ता मैदान में हैं।
दूसरी टीम
चैंबर के पूर्व अध्यक्ष रहे राकेश गुप्ता एक बार फिर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। उनकी टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील गुप्ता, महासचिव पद के लिए राहुल महाजन, सचिव पद के लिए आशू गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद के लिए मानिक गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं। टीम से अलग राजीव लंगर भी कोषाध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं।
विज्ञापन



तैयारी पूरी, बैलेट पेपर में यस लिखी मुहर लगाकर देंगे वोट
चुनाव पर्यवेक्षक पृथ्वीराज गुप्ता ने बताया कि मतदान में किसी तरह परेशानी न हो, इसके लिए एक मतदाता को एक बैलेट पेपर दिया जाएगा। इस पर सभी 13 प्रत्याशियों के नाम होंगे। इनमें अपनी पसंद के प्रत्याशी के नाम के आगे यस लिखी मुहर लगानी होगा। इस नई व्यवस्था से किसी भी तरह की धांधली या मत गलत होेने की संभावना कम रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें