फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 10 के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 12 मोटरसाइकिलों के चालान काटे। चालकों पर बिना हेलमेट, मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और दस्तावेज की कमी पर कार्रवाई की गई। इस दौरान एक नाबालिग को भी पकड़ा गया और उसकी बाइक जब्त कर ली गई। वीरवार को सब इंस्पेक्टर सुनील सिंह की अगुवाई में पुलिस थाने के बाहर नाका लगाया गया था। इसमें ज्यादातर दो पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चों को माता-पिता किसी भी कीमत पर मोटरसाइकिल न दें। अगर नाबालिग सड़क पर वाहन चलाते हुए पकड़े जाते हैं, तो उनके अभिभावकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जो लोग मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वाहनों पर लगा रहे हैं। उनके खिलाफ भी पुलिस को सूचित किया जाए। जो ये साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न बेच रहे हैं, उनकी दुकान सीज कर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें