फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast : जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, 22 से फिर बिगड़ेगा घाटी का मौसम

Fri, 15 Mar 2024 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अगले 24 घंटों के दौरान डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल और बारामुला में मध्यम खतरे का हिमस्खलन होने की आशंका है। 
विज्ञापन
file pic..... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (जेकेडीएमए) ने आठ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों के दौरान डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल और बारामुला में मध्यम खतरे का हिमस्खलन होने की आशंका है। 

विज्ञापन


इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और हिमस्खलन संभावित इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। 22 से 24 मार्च को जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में बुधवार दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई थी। इसके साथ ही गुलमर्ग समेत अन्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। वहीं, वीरवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा, जिससे दिन में तपिश बढ़ गई है। कश्मीर में अभी ठंड कायम है। 
विज्ञापन


जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। यहां दिनभर धूप निकलने से अधिकतम तापमान 25.7 और बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 15.2 और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 4.4, गुलमर्ग में माइनस 4.8, पहलगाम में माइनस 1.3, बनिहाल में 3.0, बटोत में 2.2, कटड़ा में 8.6 और भद्रवाह में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें