फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एलएएचडीसी लेह के अध्यक्ष ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव से मुलाकात की

Sat, 13 Sep 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। एलएएचडीसी लेह के अध्यक्ष ताशी ग्यालसन, उपाध्यक्ष त्सेरिंग अंगचुक और भाजपा लद्दाख के प्रदेश अध्यक्ष ताशी ग्यालसन काचू ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष से मुलाकात की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने बी.एल. संतोष को लद्दाख से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया और यूपीएससी विशेष भर्ती अभियान के हाल ही में जारी दूसरे चरण में उनकी भूमिका और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया, जिसके तहत केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए विशेष रूप से 172 पद (125 चिकित्सा अधिकारी, 32 लेखा अधिकारी और 15 व्याख्याता) अधिसूचित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को राहत और अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें