फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी-पुंछ के बाद अब कश्मीर में एलओसी पर गोलाबारी, एक जवान घायल

Mon, 17 Jul 2017 07:07 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से दिन में जम्मू संभाग में एलओसी पर गोलाबारी करने के बाद अब कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की फारवर्ड पोस्टों को निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से एलओसी से सटे बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सोमवार शाम को गोलाबारी की गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के बाद भारतीय सेना के जवानों द्वारा इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए कार्रवाई की गई है। भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान गोलीबारी में सेना के एक जवान के घायल होने की खबर है, हालांकि सेना की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक सूचना नहीं मिल सकी है।

वहीं सोमवार सुबह पाकिस्तान की ओर से जम्मू संभाग के एलओसी से सटे जिले राजोरी और पुंछ में गोलाबारी की गई है। पाकिस्तान की इस गोलाबारी के दौरान हिंदुस्तान के कई रिहाइशी इलाकों में 120 एमएम के मोर्टार भी दागे गए हैं। पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान जवाबी कार्रवाई के दौरान भारतीय सेना के एक जवान शहीद हुए हैं। इसके अलावा पाक की गोलाबारी की जद में आए रिहाइशी इलाके की एक 8 वर्षीय बच्ची की भी मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें