फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजफायरः पाक की ओर से स्नाइपर शॉट में युवक घायल

Fri, 06 Oct 2017 10:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जिले की मेंढर तहसील के बलनोई क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर बाद नियंत्रण रेखा के पास घास काट रहा एक युवक उस समय गंभीर घायल हो गया, जब सीमा पार के स्नाइपर फायर से एक गोली उसकी टांग में आ लगी। उसे तत्काल गांव में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उपजिला अस्पताल मेंढर में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब तीन बजे मेंढर तहसील के बलनोई क्षेत्र निवासी मोहम्मद शरीफ  पुत्र मोहम्मद यासिर (18) और अन्य लोगों के साथ नियंत्रण रेखा के पास अपनी जमीन पर घास काट रहा था। इसी दौरान अचानक एक गोली यासिर की टांग में आ घुसी। उसे गोली लगते ही अफरातफरी मच गई। इस बीच घायल युवक को लेकर गांव में स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया।

यहां उसकी मरहम पट्टी की गई। वहीं, जांच में पुष्टि हुई है कि घायल मोहम्मद यासिर को उस पार से स्नाइपर फायर से गोली लगी है। 
गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने पिछले महीने राजोरी जिले के नौशेरा क्षेत्र में स्नाइपर शॉट की दो घटनाओं को अंजाम देकर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वहीं, पुंछ जिले में पाक सेना ने पहली बार किसी ग्रामीण को स्नाइपर फायर के जरिये निशाना बनाया है। इससे लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें