फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Election: युवा चेहरों का शतक, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नवजवानों की धमक

Mon, 16 Sep 2024 12:28 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में युवा चेहरों की संख्या शतक को पार कर गई है, नई ऊर्जा और उत्साह के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे युवा उम्मीदवारों का प्रदर्शन उम्मीदों को संजीवनी प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में युवाओं की बढ़ती सक्रियता ने एक नई लहर पैदा कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी के लाल किले से नए और गैर-राजनैतिक चेहरों को मौका देने की अपील का असर साफ दिखाई दे रहा है। लगभग दस साल बाद हो रहे इस चुनाव में युवा चेहरों की भरमार हो गई है, जिससे चुनावी मौसम में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


तीन चरणों के नामांकन के बाद, अब तक विधानसभा चुनाव में युवा चेहरों का शतक पूरा हो चुका है। कुल 90 सीटों में से लगभग 132 युवा उम्मीदवार हैं जिनकी उम्र 25 से 35 साल के बीच है। इसके अलावा, 25 से 42 साल तक की उम्र वाले चेहरों की संख्या 200 से भी अधिक है। इनमें कई चेहरे ऐसे हैं जो चुनावी मैदान में पहली बार उतर रहे हैं और अपनी नई ऊर्जा से चुनावी माहौल को गर्मा रहे हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), अपनी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसी प्रमुख पार्टियों ने इस बार युवा उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारा है। नेकां ने कश्मीर संभाग से करीब 11 युवा चेहरों को टिकट दिया है। इनमें अहम नामों में लाल चौक से प्रांतीय उपाध्यक्ष अहसान परदेसी, हजरतबल से सलमान सागर और पट्टन से रियाज बेदार शामिल हैं। अन्य युवा उम्मीदवारों में देवसर से पीरजादा फिरोज, लारनू कोकरनाग से चौधरी जुल्फिकार, टंगमर्ग से फारूक अहमद शाह, उड़ी से डॉ. सज्जाद शफी और सोपोर से इरशाद कार जैसे नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी पार्टी के टिकट पर कई युवा पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। इनमें जिलानी कुमार, ओवैस खान, मोहम्मद अशरफ पालपोरी, मुनव्वर ख्वाजा, डॉ. नूर-उद-दीन और अता मोहम्मद शामिल हैं। पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती भी पहली बार चुनावी दौड़ में शामिल हैं। उनके अलावा, सैयद तजामुल इस्लाम, वहीद-उर-रहमान पर्रा और आगा सैयद मुंतजिर मेहदी जैसे युवा भी पहली बार चुनावी मैदान में हैं।

भाजपा ने भी युवा चेहरों पर भरोसा जताया है। शगुन परिहार जैसे नए चेहरे पार्टी की उम्मीदों का प्रतीक बने हैं। कई सीटों पर नए उम्मीदवारों के आने से पार्टी की रणनीति में भी बदलाव देखा जा रहा है। ये नए उम्मीदवार अपने काम और मेहनत से पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा कर रहे हैं।

लाल चौक के नेकां उम्मीदवार अहसान परदेसी ने कहा कि पार्टी ने महत्वपूर्ण सीट से उन पर विश्वास जताया है और वह पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए मेहनत करेंगे। इस बार के चुनाव में युवा ऊर्जा का जोरदार प्रभाव देखने को मिल सकता है, जिससे जम्मू-कश्मीर की राजनीति में नई दिशा और दृष्टिकोण देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें