फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST की राह में जम्मू कश्मीर को हर संभव मदद देगी केंद्र सरकार

Thu, 18 May 2017 07:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने केंद्र सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर को जीएसटी लागू करने की दिशा में हर मदद का भरोसा दिया। जेटली ने राज्य को विशेष दर्जे के कारण जीएसटी बिल के पुनर्गठन पर यह बात कही।
विज्ञापन


वीरवार को श्रीनगर में आयोजित जीएसटी काउंसिल की बैठक के दौरान वित्त विभाग के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि वित्तमंत्री द्वारा इस बात का वादा किया है कि केंद्र की सरकार जम्मू कश्मीर राज्य को मिले विशेष दर्जे के तहत जीएसटी लागू करने की दिशा में बिल के पुनर्गठन से जुड़ी सभी प्रकार की सहायता करेगी। 

गौरतलब है कि श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में वीरवार सुबह शुरू हुई बैठक में केंद्रीय वित्त एवं रक्षामंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में राज्य सरकारों के वित्तमंत्री, वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और राज्यों के वित्त सचिव शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी काउंसिल की बैठक - फोटो : डेमो पिक
श्रीनगर में वीरवार को सुबह बैठक शुरू होने के साथ ही केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन की खबर आई। इस खबर के बाद बैठक में केंद्रीय मंत्री के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद वित्तमंत्री द्वारा जाएसटी लागू होने से पहले हो रही इस अहम बैठक के आयोजन की व्यवस्थाओं में मदद के लिए राज्य सरकार और रियासत के वित्तमंत्री हसीब द्राबू का आभार व्यक्त किया गया।

इस दौरान राज्य के वित्तमंत्री हसीब द्राबू ने कहा कि रियासत में हो रही अहम बैठक के कारण जम्मू-कश्मीर देश के आर्थिक इतिहास का एक अहम हिस्सा बन जाएगा। द्राबू ने कहा कि हम अब देश की राष्ट्रीय नीति के निर्माण का हिस्सा हैं, जिसे इतिहास की तारीखों में याद रखा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें