पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ईद उल अजहा पर मस्जिदाें में जबरन बंद रखने पर केंद्र को जमकर लताड़ा।
उमर ने कहा देश की इकलौती मुस्लिम रियासत में यदि ईद के मौके पर भी बेवजह कर्फ्यू लगाया जाए तो केंद्र के साथ कश्मीर के रिश्ते पर सवाल उठना लाजमी है। ईद पर कर्फ्यू लगाना ऐसा अपराध है जिसे माफ नहीं किया जा सकता है।
बड़े पैमाने पर लोगाें की धरपकड़, पीएसए थोपने और ईद पर नमाज पढ़ने पर पाबंदी जैसे अत्याचार केंद्र के घाटी में नैतिक आधार को लगातार कम कर रहे हैं।