फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट की हत्या के बाद आतंकियों पर केंद्र सख्त, कड़ी कार्रवाई के दिए संकेत

Fri, 12 May 2017 12:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या के दूसरे दिन श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय गृह सचिव राजीन महिर्षि ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और गवर्नर एन एन वोरा के साथ अलग-अलग बैठकों में हालात की समीक्षा के बाद केंद्र की मंशा बताई। केंद्र ने कश्मीर युवा फौजी अफसर फैयाज की आतंकियों द्वारा की गई हत्या को गंभीरता से लिया है। केंद्रीय गृह सचिव ने कानून व्यवस्था बहाल रखने के लिए कि जा रहे उपायों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आतंरिक सुरक्षा के अलावा एलओसी और बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृह सचिव वीरवार को अचानक श्रीनगर पहुंचे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री से केंद्रीय गृह सचिव की मुलाकात में घाटी में आए दिन हो रही हिंसा तथा राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति, अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भी बात हुई।

राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि एलओसी तथा आईबी पर सुरक्षा स्थिति के साथ-साथ घुसपैठ की बढ़ती कोशिशों और घाटी में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी पर चिंता जताई गई है। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात कर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा। इस दौरान घाटी में आतंकी घटनाओं तथा छात्र हिंसा को रोकने, अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा प्रबंधों पर भी बात हुई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए रणनीति बनी

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo
सूत्रों ने बताया कि उन्होेंने सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर भी राज्य के कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान डीजीपी डा. एसपी वैद ने उन्हें घाटी के हालात, सुरक्षा व्यवस्था तथा स्थिति को काबू में करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि गृह सचिव ने पूरी स्थिति पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की हिदायत दी। कहा गया कि आगामी दिनों में अमरनाथ यात्रा शुरू होनी है। ऐसे में हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। सुरक्षा बलों को आपस में समन्वय स्थापित कर इस कार्य को अंजाम देना चाहिए।

घाटी में इस प्रकार का माहौल बनाया जाए कि अमरनाथ यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। ज्ञात हो कि घाटी में श्रीनगर लोकसभा सीट के उपचुनाव के बाद से ही हिंसा का दौर चल रहा है। 15 अप्रैल को पुलवामा में डिग्री कालेज के छात्रों के साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई के बाद से ही लगातार छात्र हिंसा जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें