फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार का जम्मू-कश्मीर से खास लगाव: खन्ना

Mon, 04 Apr 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चल रही केंद्र सरकार का जम्मू कश्मीर से खास लगाव है। पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार को केंद्र सरकार पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन


खन्ना भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र में बोल रहे थे।  खन्ना ने कहा कि उम्मीद है कि नई सरकार रियासत में बेहतर शासन देने के साथ भ्रष्टाचार का खात्मा करेगी।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान किया। इसके साथ ही आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहने को भी कहा। प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने भी जिला अध्यक्षों से कहा कि वह निकाय व पंचायत चुनाव में पार्टी की कामयाबी को सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय हो जाएं।
विज्ञापन


कार्यकारिणी के समापन सत्र में विधायक दल के नेता डॉ. निर्मल सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास, लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी काउंसलर डॉ. सोनम दावा, राष्ट्रीय सचिव फारूक खान मंच पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें