फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में पंजीकृत मजदूरों को मिली केंद्रीय सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद सोमवार को जिला रियासी के 4714 पंजीकृत मजदूरों के लिए 47.14 लाख रुपये डाले गए हैं। इसमें सभी मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपये डाले गए हैं। इससे उन्हें कोरोना संकट में राशन सहित अन्य जरूरी सामान खरीदने में मदद मिलेगी। अगले महीने भी सभी पंजीकृत मजदूरो के खाते में एक-एक हजार रुपये डाले जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को जिला श्रम अधिकारी रूपाली गनदोतरा ने यह जानकारी डीसी चरणदीप सिंह को दी। अधिकारी ने बताया कि मजदूरों के खातों में डीबीटी के जरिये रुपये डाले गए हैं। डीसी ने कहा कि मजदूर वर्ग इसका पूरा लाभ मिलना चाहिए। इसमें किसी कोताही के कारण कोई छूटना नहीं चाहिए। इसके अलावा अन्य योजनाओं का लाभ भी देने को कहा। गौरतलब है कि श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से माता के भवन तक काम करने वाले घोड़ा, पिट्ठू व पालकी वालों के श्रम कार्यालय में पंजीकृत नहीं होने के कारण उनको इसका लाभ नहीं मिल पाया है। जिला श्रम अधिकारी ने बताया कि सिर्फ पंजीकृत मजदूरों को ही घोषित योजना का दिया गया है।
कटड़ा में घोड़े, पिट्ठू और पालकी वाले श्राइन बोर्ड के अंतर्गत आते हैं। श्रम विभाग को भी सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए मजदूरों को जागरूक करने के साथ ही पंजीकृत करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूपेंद्र सिंह, मजदूर यूनियन प्रधान, कटड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें