फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकत, LoC पर फिर तोड़ा सीजफायर

Mon, 17 Apr 2017 11:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान ने नापाक हरकत करते हुए एलओसी पर सीजफायर तोड़ा है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने सोमवार को नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर भारतीय सेना की चौकियों पर गोलाबारी की है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से एलओसी से सटे नौशेरा के कलसियां, शेर मकड़ी समेत कई इलाकों में फायरिंग की गई है। इस दौरान पाक की ओर से मोर्टार भी दागे गए हैं। पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेना के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

पाकिस्तान की ओर से कई रिहाइशी इलाकों में भी गोलाबारी की गई है। हालांकि पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में अब तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान की ओर से सुबह करीब 8.30 बजे शुरू हुई गोलाबारी अब भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें