फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौखलाया पाक बीएसएफ की चौकियों पर कर रहा फायरिंग, एक जवान शहीद

Mon, 24 Oct 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अपने 7 रेंजर्स के ढेर हो जाने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की कई चौकियों पर 23-24 अक्तूबर की पूरी रात भारी गोलाबारी की गई है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से आरएसपुरा, अखनूर और अरनिया सेक्टर में भारी गोलाबारी हुई है। पाकिस्तान की ओर से आरएसपुरा में बीएसएफ की 4 चौकियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई, साथ ही आरएसपुरा के रिहाइशी इलाकों में भी मोर्टार दागे गए। इस फायरिंग का भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

इस फायरिंग में आरएसपुरा के कई रिहाइशी इलाकों में नुकसान हुआ है। अब्दुल्लियां सेक्टर के इलाके में पाक की ओर से हुई गोलाबारी में कई मवेशियों की मौत हो गई है, साथ ही कुछ स्थानीय नागरिक भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

आरएसपुरा में बीएसएफ का एक जवान शहीद, 3 स्थानीय लोग घायल

BSF Sushil Kumar - फोटो : Amar Ujala
पाक की गोलाबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है। जानकारी के मुताबिक आरएसपुरा में तैनात बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी के दौरान जवाबी कार्रवाई में शहीद हुए हैं। पाक की फायरिंग में 3 स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं । 

शहीद हेड कांस्टेबल सुशील कुमार हरियाणा के कुरूक्षेत्र के निवासी हैं जो कि आरएसपुरा में बीएसएफ की सीमांत चौकी पर तैनात थे । पाक की गोलाबारी में घायल हुए सुशील को सीने में गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हे जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया था । इसके बाद इलाज के दौरान सुशील कुमार शहीद हो गए ।

आरएसपुरा के अब्दुल्लियां सेक्टर में पाक की ओर से फायरिंग की गई है जिसके बाद गोलाबारी में कई लोग घायल हुए हैं । पाक की गोलाबारी में कई मवेशियों की भी मौत हुई है । इसके अलावा कई घरों को भी नुकसान हुआ है ।  

अखनूर सेक्टर में बीएसएफ जवान घायल

सीमा पर गोलाबारी - फोटो : File Photo
पाकिस्तान की ओर से सीमा पर गोलाबारी करते हुए कई इलाकों को निशाना बनाया गया है । पाकिस्तान की ओर से आरएसपुरा के साथ साथ अखनूर सेक्टर में भी फायरिंग की गई है । पाकिस्तान की ओर से अखनूर के परगवाल सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया गया है । 

पाकिस्तान की ओर से परगवाल सेक्टर में सुबह 4 बजे से भारी गोलाबारी की गई है । पाक की ओर से हुई इस फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान जवाबी कार्रवाई के दौरान घायल हुआ है ।

जानकारी के मुताबिक परगवाल में बीएसएफ की 33 वीं बटालियन में तैनात अयप्पा बाबू पाकिस्तान की ओर से सीमा पर हो रही फायरिंग की जवाबी कार्रवाई के दौरान पाक की गोली लगने के बाद घायल हुए हैं । जवान को ये गोली उनके बाएं पैर में लगी है जिसके बाद उन्हें जीएमसी जम्मू में इलाज के लिए ले जाया गया है । 
विज्ञापन

अरनिया सेक्टर मेंं भी भारी गोलाबारी

सेना के जवान - फोटो : File Photo
पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर मेंं भी भारी गोलाबारी की गई है । पाक की ओर से अरनिया में बीएसएफ की 7 पोस्टों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की गई है । 

पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ की 62वीं बटालियन की सात चौकियों पर भारी गोलाबारी की गई है । इस गोलाबारी में एक स्थानीय महिला घायल हुई है । पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार के घर पर गिरने से एक 65 वर्षीय महिला घायल हुई है । 

घायल हुई इस महिला को जीएमसी में दाखिल कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें