फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद नौंवी बार पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन

Tue, 04 Oct 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पीेओके में भारतीय सेना की ओर से हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाया पाकिस्तान अपनी नापाक साजिशों से बाज नहीं आ रहा है ।
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से नौवीं बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा पर फायरिंग की गई है । आज सुबह नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई है ।
  J&K: Ceasefire violation by Pakistan in Kalsian in Naushera sector — ANI (@ANI_news) October 4, 2016
पाकिस्तान की ओर से हुई इस फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है । पाकिस्तान की ओर से सीमा पर मोर्टार दागे जा रहे हैं । हालांकि अब तक इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 4 बजे से जारी है भारी गोलाबारी

मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
बीती रात 12 बजे से 3 बजे तक कलाल में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई है । इसके बाद सुबह 4 बजे से कलसियां सेक्टर में भारी गोलाबारी हो रही है ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस फायरिंग के बीच आतंकी घुसपैठ कराने की कोशिश की जा रही है । हालांकि भारतीय सेना की मुस्तैदी के कारण आतंकियों की ये कोशिश अब तक नाकाम नहीं हो सकी है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलसियां में सुबह 3 बजे से हो रही फायरिंग अब तक जारी है ।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें