फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने फिर की नापाक हरकत, पुंछ के शाहपुर सेक्टर के बाद गुलपुर सेक्टर में भारी गोलाबारी

Sat, 08 Jun 2019 01:34 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल)
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने शनिवार दोपहर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया इसके बाद शाम में पुंछ के गुलपुर सेक्टर में भारी गोलाबारी की। भारतीय सेना गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। करीब 12 घंटों से पुंछ में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग और गोलाबारी जारी है। 

विज्ञापन


बता दें कि, पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर कुछ दिन की खामोशी के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने दिनदहाड़े जिले के शाहपुर सेक्टर में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। करीब एक घंटे तक पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की। इसका सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलाबारी में कहीं पर भी किसी प्रकार का कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, गोलाबारी से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।

दोपहर करीब 12.50 बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने जिले के शाहपुर सेक्टर में काइयां फारवर्ड इलाके में स्थित सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सेना ने भी तत्काल जवाब देना शुरू किया। इसके चलते करीब एक घंटे बाद पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी बंद कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें