फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान ने दागे गोले

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा। हीरानगर सेक्टर में बुधवार रात 11 बजे से लेकर वीरवार सुबह चार बजे तक पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक और जगुवाल पोस्ट से पांच घंटे लगातार गोलाबारी कर बीएसएफ की कोठा, चांदवा चौकी और उसके साथ लगते रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इसी दौरान चक चंगा के निवासी मदनलाल के घर की छत पर 51 एमएम का मोर्टार शेल गिरा। गनीमत रही कि वह छत को भेद नहीं पाया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

हीरानगर में दिखे दो संदिग्ध, चार घंटे चला तलाशी अभियान
हीरानगर। गांव कोट पुन्नू और पंडोरी के मध्य पड़ते उज्ज नाला के पास संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने वीरवार सुबह पांच बजे से नौ बजे तक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
नाले के पास एक स्टोन क्रेशर पर रहने वाले मजदूरों ने दो संदिग्ध लोगों को देखा। इसकी सूचना नजदीकी पुलिस चौकी पर दी गई। पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ ने संयुक्त तौर पर तुरंत इस इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। चार घंटे तक नाले के आसपास के इलाकों को खंगाला गया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

बॉर्डर डीएसपी सचिन महाजन ने बताया कि इस इलाके में घंटों तलाशी अभियान चलाया गया। कोरोना के चलते दूसरे राज्यों से लगने वाली सीमाओं को सील किया गया है। ऐसे में पंजाब से प्रदेश में चोरी छुपे प्रवेश करने के लिए भी लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें