उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों को निशाना बनाया। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं उड़ी सेक्टर में हाल ही में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में बिना फटे रह गए मोर्टार शेल को सेना के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया।