फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में घुसपैठ का प्रयास नाकाम, एलओसी पर पाकिस्तान ने दागे गोले

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरीश्रीनगर/बारामुला।। पाकिस्तानी गोलाबारी के बीच आतंकियों की एलओसी पर राजोरी जिले के केरी सेक्टर से सोमवार की देर रात घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया। सेना की जवाबी कार्रवाई से घुसपैठिये डरकर पीओके भाग निकले। मंगलवार को सेना ने पूरे इलाके में व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। इस बीच पाकिस्तान ने उत्तरी कश्मीर के तंगधार व बोनियार सेक्टर तथा पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में गोलाबारी की। हालांकि, गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार यह घटना केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के फारवर्ड इलाके में सोमवार की रात करीब 12 बजे हुई। सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध हलचल देखी। आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। ललकारने पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। इस पर सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए भारी गोलीबारी की। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जब नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गई तो केरी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी की जा रही थी, ताकि घुसपैठियों को इस ओर धकेला जा सके। लेकिन सेना के सतर्क जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया। याद रहे कि इससे पहले 28 मई को छह आतंकवादियों के एक समूह ने कलाल राजोरी में एलओसी से घुसपैठ की कोशिश की थी जिसे नाकाम कर दिया गया था और तीन आतंकवादी मारे गए थे।
वहीं, पाकिस्तान ने कुपवाड़ा और बारामुला में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर तंगधार और बोनियार सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर के करनाह में मंगलवार तड़के करीब चार बजे शुरू हुई फायरिंग करीब एक घंटे तक जारी रही। बारामुला जिले के बोनियार सेक्टर में भी सुबह 10.30 बजे सेना और बीएसएफ की कामिनी पोस्ट पर गोलाबारी की जो करीब 2 घंटे तक जारी रही। इस दौरान वहां तैनात 5 ग्रेनेडियर और 23 बटालियन बीएसएफ के जवानों ने करारा जवाब दिया। सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर में तीन बार की गोलाबारी
पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए दिन में तीन बार सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर घंटे-घंटे के अंतराल के बाद गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार दोपहर 11 बजे करीब 30 मिनट तक गोलाबारी की। उसके बाद शाम तीन बजे तक दो बार गोले दागे। इसमें पाकिस्तानी सेना ने करीब तीन माह बाद मल्टीबैरल गन का प्रयोग करते हुए गोलाबारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें