पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में बुधवार को सीजफायर का उल्लंघन कर सेना की अग्रिम पोस्टों के साथ ही रिहायशी इलाकों में गोले दागे। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
इससे पहले सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर कठुआ के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान ने देर रात गोलाबारी की थी।
पाकिस्तान ने बुधवार दोपहर 12 बजे पुंछ जिले में एलओसी पर शाहपुर सेक्टर में गोलाबारी की। पहले शेर और शक्ति पोस्टों को निशाना बनाया गया। इसके बाद रिहायशी इलाकों में भी गोलाबारी की।
हालांकि, इसमें किसी प्रकार के जान माल की नुकसान की सूचना नहीं है। गोलाबारी से एलओसी से सटे इलाकों में दहशत का माहौल है।