फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सेना ने शाहपुर सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन

Thu, 30 Nov 2017 11:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीमापार से होती बमबारी - फोटो : ANI
विज्ञापन
वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी पाक सेना ने जिले में सीज फायर का उल्लंघन करते हुए सुबह तड़के जिले के शाहपुर सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर करीब दो घंटों तक गोलाबारी की। भारतीय सेना द्वारा भी मुंह तोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

गोलाबारी में किसी प्रकार का कोई नुकसान होने का कोई समाचार प्राप्त नहीं हो पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के करीब तीन बजे अचानक पाक सेना ने शाहपुर सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर पहले युनिवर्सल मशीन गनों से गोलीबारी की और बीच बीच में मोर्टार भी दागे।
पाक सेना की इस नापाक हरकत का क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना ने भी उसी क्रम में जवाब देना शुरू कर दिया। जिसके चलते करीब पांच बजे दोनों तरफ से गोलाबारी थम गई। इस गोलाबारी को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि सुबह तड़के शुरू हुई इस गोलाबारी के बाद हमें इस बात का डर सता रहा था कि आज दिन भर गोलाबारी जारी रहेगी।
विज्ञापन

पांच बजे के बाद क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर  खामोशी छाए रहने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि इससे पूर्व बुधवार दोपहर बाद पाक सेना ने जिले की मेंढर तहसील के बलनोई, मनकोट और कृष्णा घाटी में सीज फायर का उलंघन किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें