फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पाक ने भारतीय चौकियों को बनाया निशाना, गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद

Sun, 14 Jan 2018 07:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान ने त्योहार के दिन भी अपनी नापाक हरकत को उजागर करते हुए सीमा पर भारी गोलीबारी की। पाक ने राजोरी के सुंदरबनी सेक्टर में भारत की चौकियों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी की।

विज्ञापन


पाक की इस फायरिंग का भारतीय सेना के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान भारतीय सेना की 108 इंजीनियर शाखा के लांसनायक योगेश मुरलीधरन भदाने (28) पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का जवाब देते हुए घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। वह महाराष्ट्र के जिला धुले के गांव खुलाने के थे। परिवार में पत्नी पूनम योगेश हैं।

पाक की ओर से लोहड़ी के दिन भी गोलीबारी होने के कारण सीमा से सटे इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पाक ने एक बार फिर से खुशी के अवसर पर खलल डालने के उद्देश्य से ऐसी हरकत को अंजाम दिया है। गौरतलब कि पाक की ओर से कल जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में भी भारी गोलाबारी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

नियंत्रण रेखा पर विस्फोट में किशोर घायल

जिले के शाहपुर सेक्टर में शनिवार दोपहर को नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांव इस्लामाबाद के बाहर खुले स्थान पर विस्फोट हो जाने से 13 वर्षीय किशोर के दोनों हाथ उड़ गए। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

डीएसपी हेडक्वार्टर शाहिद नईम का कहना है कि क्षेत्र में पड़े पुराने पाक मोर्टार शेल से छेड़छाड़ से विस्फोट में बच्चा घायल हुआ है। उन्होंने पाक से गोलाबारी होने से इनकार किया है।पुलिस के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब 12:15 बजे इस्लामाबाद निवासी मोहम्मद रशीद का पुत्र इकबाल कुछ साथियों के साथ बकरियां चरा रहा था।

इस बीच क्षेत्र में जोरदार धमाका सुनाई दिया। धमाके की चपेट में आकर इकबाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल देख अन्य बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख सुनकर इकबाल के पिता व रिश्तेदार मोहम्मद ताज, मोहम्मद शौकत मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि इकबाल लहूलुहान पड़ा है।

उसके दोनों हाथ उड़ गए थे। चेहरा एवं टांगें भी बुरी तरह जख्मी थीं। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घायल बच्चे को पास में राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसकी जीएमसी रेफर कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें