फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने LoC पर फिर किया सीजफायर उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Wed, 23 Nov 2016 01:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सेना के जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
एलओसी पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार सुबह पाकिस्तान द्वारा एलओसी के कई सेक्टरों में सीजफायर उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुंछ जिले के मेंढर, बालाकोट और राजोरी जिले के सुंदरबनी, नौशेरा सेक्टर में बुधवार सुबह पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई। इस दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे हथियारों से फायरिंग की और मोर्टार दागे।

भारतीय सेना और बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि अभी तक इस गोलाबारी में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। गोलाबारी के बाद एलओसी से लगते गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर अपने परिवार के साथ पलायन कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा गोलाबारी के चलते एलओसी से लगते इलाकों में स्कूलों को बंद रखा गया है।
विज्ञापन

  #FLASH Ceasefire violations by Pakistan in Bhimber Gali, Krishna Ghati and Nowshera sector of J&K, being retaliated strongly by Indian Army. — ANI (@ANI_news) November 23, 2016
विज्ञापन

बैट हमले में तीन जवान शहीद

Indian army - फोटो : File Photo
जम्मू कश्मीर के मच्छेल सेक्टर में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में मंगलवार को भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले के साथ ही पाकिस्तान का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया जब एक भारतीय जवान के साथ बेअदबी की खबर मिली। बताया गया है यह करतूत पाकिस्तान की बार्डर एक्‍शन टीम यानि बैट के जवानों द्वारा की गई है जो पहले भी इस तरह की हरकतों के लिए कुख्यात रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वारदात मंगलवार सुबह की है, जब भारतीय सेना के जवान मच्छेल सेक्टर में एलओसी पर पेट्रोलिंग कर रहे थे इसी दौरान पाकिस्तान की बार्डर एक्‍शन टीम के जवानों ने घात लगाकर टीम पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान शहीद हो गए। इनमें से एक जवान के शव के साथ बैट के सिपाहियों ने बर्बरता की हरकत को अंजाम दिया।

हालांकि बाद में तीनों जवानों के शवों को बरामद कर लिया गया। इस घटना के बाद से भारतीय जवानों में जबरदस्त आक्रोश है। मामले में सेना की ओर से रक्षामंत्री को इस हमले की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है रक्षामंत्री ने इसका कड़ा जवाब देने का संदेश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें