फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाक सेना की पुंछ में नापाक हरकत, स्वास्थ्य केन्द्रों को निशाना बनाकर दागे मोर्टार

Thu, 29 Aug 2019 10:18 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक हरकत जारी रखते हुए मेंढर, बालाकोट, मनकोट, कृष्णा घाटी में भारतीय सेना की चौकियों के साथ पहली बार नियंत्रण रेखा से सटे गांव दबराज में स्थित पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थय केंद्र) को भी निशाना बनाया। 
विज्ञापन


गोलाबारी में पीएचसी के आस पास कई मोर्टार गिरने से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टारों से भारी गोलाबारी की। सेना के कड़े प्रतिरोध के बाद एक घंटे के दौरान फायरिंग बंद हो गई।

दूसरी ओर वीरवार दोपहर अचानक  पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलाबारी शुरू किए जाने से नियंत्रण रेखा के आस पास के दर्जनों स्कूलों में सैंकड़ों बच्चे फंस गए। जिन्हें शिक्षकों ने स्कूलों के सुरक्षित कमरों में छुपाए रखा। इन बच्चों को गोलाबारी थमने के बाद घर भेजा गया। 
विज्ञापन


मेंढर सेक्टर में भारी गोलाबारी सुबह 11 बजे से शुरू की गई गोलाबारी 3 बजे तक चलती रही। बुधवार को पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में लगभग सवा दो घंटे तक भारी गोलाबारी कर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था।   
विज्ञापन


पहली बार पाकिस्तान ने पीएचसी को निशाना बना कर गोले दागे हैं। गोलाबारी से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। -फरीद आहमद, इंचार्ज, पीएचसी  दरबाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें