फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी गोलाबारी में दो जवान घायल, जवाबी कार्रवाई में पाक की पोस्ट तबाह

Tue, 12 Mar 2019 09:56 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों की हालत स्थिर बताई जाती है। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसमें पाकिस्तान के गाखरी क्षेत्र में एक पोस्ट के तबाह होने की सूचना है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने सोमवार की रात को सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान रात करीब 12 से डेढ़ बजे तक सेना की पोस्ट पर फायरिंग की। पाकिस्तानियों ने मंगलवार दोपहर में 12 बजे से 1.10 बजे तक दोबारा फायरिंग की। 

सेना ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलाबारी में दो जवान घायल हो गए। इनकी पहचान सिपाही कमल कुमार तथा नायक विजय सिंह चिब के रूप में हुई। दोनों आठ जैकलाई यूनिट के जवान हैं। घायल जवानों का इलाज सेना के नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। जवानों की हालत स्थिर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें