फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलांवाला सेक्टर में पाकिस्तान ने रात भर बरसाए गोले

Fri, 18 Nov 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पाकिस्तान की तरफ से पलांवाला सेक्टर में रातभर गोले बरसते रहे। पाक की तरफ से 15 के करीब गोले मकानों की छतों पर गिरे। इसकी वजह से कुछ मकानों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


गांव सैंथ निवासी सुमित्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। सीमांत गांव सैंथ, खरोट और भोरपुर में गोले गिरने से लोग दहशत में हैं। 

पाकिस्तान की ओर से भारतीय पोस्टों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई। पाक ने 82 एमएम मोर्टार के गोले दागे। गांवों में गोले गिरने से लोग रातभर घरों में ही दुबके रहे। कुछ ग्रामीण अब भी शिविरों में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन

पहली बार हुई इतनी भारी गोलाबारी

Indian Army - फोटो : Amar Ujala
पंचायत पगांली के गांव भोरपुर जो कि दरिया चिनाब के साथ सटा है वहां भी कुछ गोले गिरे हैं। ग्रामीण गांव के नजदीक पहली बार गोले गिरने से सहमे हुए हैं।

गांव सैंथ निवासी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पाक की तरफ से वीरवार देर रात हुई गोलाबारी से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। सीमांत गांव खरोट निवासी विजय सिंह के अनुसार उन्होंने इतनी भारी गोलाबारी पहली बार देखी। पाक सेना की तरफ से युद्ध जैसा माहौल बना दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें