फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा में पाक ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब

Sun, 16 Oct 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ceasefire - फोटो : PTI
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन में भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान की ओर से आज नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना की 4 चौकियों पर फायरिंग की गई, जिसका भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से नौशेरा में सुबह 4 से 8 बजे तक फायरिंग हुई है । 
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से भारतीय सेना की चौकियों पर मोर्टार भी दागे गए हैं। हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से सीमापार से हुई फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
  #FLASH Unprovoked ceasefire violation by Pak in Naushera Sector (J&K), responded to befittingly by our troops. No casualties to our troops. — ANI (@ANI_news) October 16, 2016
विज्ञापन


सीजफायर उल्लंघन के बाद से ही सेना ने सीमा से सटे इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है जिसका भारतीय सेना हर बार माकूल जवाब दे रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें