जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और रजौरी में पाकिस्तान ने बुधवार को सीजफायर का उल्लघन किया है। कुपवाड़ा जिले के माछिल और कुमकारी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी से एक नागरिक की मौत हो गई है। वहीं इस गोलाबारी में सात से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने सीमा से सटे इलाकों में भारी गोलाबारी की। इस गोलाबारी में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई। साथ ही सात लोगों के घायल होने की सूचना है।