दो महीने से हर दिन गोलाबारी
हीरानगर सेक्टर में 16 सितंबर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया है। आईबी से सटे मनियार, सतपाल और पानसर में सुरक्षा बांध के निर्माण कार्य को बंद करवाने के लिए पाकिस्तान शाम ढलते ही गोलाबारी शुरू करता रहा है। इस इलाके के 22 गांवों में इस समय फसलों की कटाई का वक्त है और गोलाबारी से लोगों में दहशत है।
धुस्सी बांध की ऊंचाई 10 फुट से बढ़ाकर 20 फुट की जा रही है। बांध पूरा होने के बाद बड़ी मशीनें लगाकर बंकर तैयार किए जाएंगे।-अखिलेश्वर सिंह, डीआईजी, बीएसएफ