फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, पलांवाला और राजौरी के बाद सुंदरबनी में गोलीबारी

Thu, 15 Nov 2018 08:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सीजफायर उल्लंघन - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। गुरुवार सुबह पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। सुबह 6 बजे से सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई है। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो अलग-अलग क्षेत्रों में हिन्दुस्तानी चौकियों पर गोलीबारी की। बुधवार शाम ज्यौड़ियां के पलांवाला और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में भारी गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने बुधवार को सीजफायर उल्लंघन किया था। शाम 04:40 बजे सीमा पर नौशेरा सेक्टर में अचानक पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई। जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन


उधर ज्यौड़ियां के पलांवाला सेक्टर में भी बुधवार शाम सीमा पार से फायरिंग की गई। जिसमे भारतीय जवानों ने भी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।

बीते कई दिनों से घुसपैठिये एलओसी के रास्ते भारत की सीमाओं में घुसपैठ करने की फिराक में लगे हुए हैं। मंगलवार को सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था। उनके पास से भारी हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें