पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना आई आईबी और एलओसी पर संघर्षविराम उल्लंघन कर रही है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के शाहपुर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।
इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने कस्बा और कीरनी सेक्टर में भारी गोलाबारी करनी शुरू की है। सीमा पार से छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी की जा रही है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है।