जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सोमवार शाम को परगवाल और नौशेरा सेक्टर में सीजफायर उलंघन किया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
हालांकि फायरिंग में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई, जिसके बाद परगवाल प्रशासन ने सुआ नंबर 1 जाने वाली गाड़ियों को कुछ समय के लिए रोक दिया।
बाद में गाड़ियों की आवाजाही खोल दी गई। फायरिंग से लोगों को एक बार फिर सुरक्षित स्थानों पर जाने का डर सताने लगा।
लोगों की मानें तो उनको सबसे बड़ा खतरा फायरिंग में परगवाल से बाहर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का है, क्योंकि परगवाल से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता हमेशा फायरिंग रेंज में रहता है।