फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने बालाकोट, कृष्णा घाटी और उड़ी में बरसाए मोर्टार, बैक टू विलेज कार्यक्रम को भी बनाया निशाना

Sat, 30 Nov 2019 01:31 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सीजफायर उल्लंघन - फोटो : फाइल, एएनआई
विज्ञापन

पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए पुंछ जिले के बालाकोट व कृष्णा घाटी तथा बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। हालांकि, गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन ग्रामीणों में दहशत है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे बालाकोट और कृष्णा घाटी क्षेत्र में गोलाबारी शुरू की। बालाकोट में जिस वक्त गोलाबारी हो रही थी उस वक्त बैक टू विलेज में शामिल होने के लिए अधिकारी गांव में पहुंचे थे। 

अचानक शुरू गोलाबारी से उन्होंने पंचायत भवन में अपने को सुरक्षित किया। इससे पहले सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने दो घंटों तक जिले के कस्बा और कीरनी में गोले बरसाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ी सेक्टर के सिलिकूट इलाके को निशाना बनाकर शाम सवा पांच बजे से दो घंटे तक पाकिस्तान ने गोले बरसाए। सेना की 18 मराठालाई ने करारा जवाब दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें